फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Man climbs mobile tower with children, alleging harassment by relatives and the police.

Hardoi News: रिश्तेदारों और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगा बच्चों के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

Sat, 18 Jul 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Man climbs mobile tower with children, alleging harassment by relatives and the police.
फोटो-18-टावर से नीचे उतरने के बाद सीओ राम सूरत सोनकर को जानकारी देता बबलू व मौजूद लोग। संवाद
मल्लावां। पुलिस और रिश्तेदारों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर शनिवार को एक युवक दो बच्चों के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सीओ ने कार्रवाई के प्रति आश्वस्त किया तो लगभग ढाई घंटे बाद टावर से नीचे उतरा। पुलिस पर 20 हजार रुपये लेने और पीटने के बाद चालान करने का आरोप लगाया। सगे साढू और साले पर भी पीटने का आरोप है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के नीर निवासी बबलू की ससुराल मल्लावां के मोहल्ला भगवंतनगर में है। बबलू के ससुर राकेश को कैंसर है। इस कारण उनकी देखभाल के लिए बबलू की पत्नी छाया दो बच्चों के साथ पिछले ढाई साल से मायके में ही रह रही हैं। बबलू का भी यहां आना-जाना बना रहता है। बबलू शनिवार को मोहल्ले स्थित मोबाइल टावर पर अपने दो बच्चों वैभव (7) और गौरी (5) को लेकर चढ़ गया। छत पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे टावर पर चढ़े देखा तो परिजन को जानकारी दी। कुछ ही देर में यहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सीओ बिलग्राम राम सूरत सोनकर और नायब तहसीलदार पुरुषोत्तम ओझा भी मौके पर पहुंच गए। जब बबलू से टावर पर चढ़ने की वजह पूछी गई तो उसने बताया कि पत्नी की बड़ी बहन रमा और उनके पति अंकित सांडी थाना क्षेत्र के पिंडारी के रहने वाले हैं। यह लोग राकेश की देखभाल किए जाने को लेकर बबलू और छाया से नाराज रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 15 जुलाई की रात अंकित, रमादेवी छह लोगों के साथ भगवंतनगर आए। इस दौरान बबलू की पिटाई कर दी। बबलू का दावा है कि उसने रात में ही पुलिस से शिकायत की। अगले दिन थाने में तैनात एक दरेागा और सिपाही ने कोतवाली बुलाकर सुलह का दबाव बनाया। सुलह न करने पर उसके ससुर राकेश से शिकायती पत्र ले लिया।
शुक्रवार को वह एक मुकदमे में पेशी से वापस घर जा रहा था तो फिर से उसे काेतवाली बुलाया गया। दावा है कि इस दौरान दरोगा और सिपाही ने उसे पीट दिया और 20 हजार रुपये भी मांगे। रुपये न देने पर शांतिभंग की आशंका में उसका चालान कर दिया गया। सीओ रामसूरत सोनकर ने पूरे मामले पर कार्रवाई का भरोसा दिया तो लगभग ढाई घंटे बाद बबलू टावर से नीचे उतरा। सीओ ने बताया कि पुलिस पर जो आरोप लगे हैं उनकी जांच की जा रही है।




दो कागज टावर से फेंक बताया कौन जिम्मेदार
बबलू ने टावर पर चढ़ने के बाद दो कागज नीचे फेंके। इनमें से एक कागज पर उसने अपनी मौत के लिए दरोगा, सिपाही, पत्नी की बड़ी बहन, उसके पति और एक साले के दोषी होने की बात लिखी। दूसरे कागज पर दरोगा और सिपाही पर 20 हजार रुपये लेने और पिटाई कर चालान किए जाने का जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed