{"_id":"6a5bb9e7162d89601e05ff4e","slug":"ensure-enrollment-of-every-child-in-school-cdo-hardoi-news-c-213-1-hra1021-153337-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित हो : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित हो : सीडीओ
विज्ञापन
फोटो-02- स्कूल चलो अभियान की रैली को रवाना करती सीडीओ&
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। स्कूल चलो अभियान के तहत शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया।
बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण शुरू हो गया है। रैली को कलक्ट्रेट परिसर से मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गाें से होते हुए गांधी भवन पहुंची। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन बढ़ाए जाएं। कोई भी विद्यार्थी प्राथमिक शिक्षा से वंचित न रहे। अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की गई।
प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, प्रत्येक पात्र बालक-बालिका को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का निकटतम परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की। नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, डायट प्राचार्य रमेंद्र कुमार सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य एसएन यादव, शिक्षा अधिकारी डीएल राना, रतन लाल, डीसी राहुल दुबे, एसआरजी आशीष कुमार मिश्र, शैलेंद्र कुमार, शिव कुमार, पुष्पेंद्र, अजीत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापकों को किया गया सम्मानित
रैली के दौरान सर्वाधिक नामांकन वृद्धि वाले पांच विद्यालयों बरसोहिया, गोंडाराव, काला आम, बसोहा सुमई और सहोरिया बुजुर्ग के प्रधानाध्यापकों को मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।