{"_id":"6a5bb9d77ea0bc24470a4bd8","slug":"excise-minister-inspects-nagheta-road-orders-early-completion-of-the-drain-hardoi-news-c-213-1-hra1001-153338-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आबकारी मंत्री ने नघेटा रोड का किया निरीक्षण, नाला जल्द पूरा कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आबकारी मंत्री ने नघेटा रोड का किया निरीक्षण, नाला जल्द पूरा कराएं
विज्ञापन
फोटो 8: नघेटा रोड का निरीक्षण कर नगर पालिका अध्यक्ष से जानकारी लेते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर के क्षतिग्रस्त नघेटा रोड और जलभराव की स्थिति का निरीक्षण आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने किया। उन्होंने निर्माणाधीन नाले के काम को देखा और निर्देश दिए कि काम जल्द पूरा कराया जाए ताकि रोड को आरसीसी बनवाया जा सके। इससे लोगों को होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल सकेगा।
आबकारी मंत्री ने शनिवार को शहर के नघेटा रोड के क्षतिग्रस्त भाग और जलभराव वाले स्थलों का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन नाले का जायजा लेकर अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। नाला बन जाने के बाद आरसीसी रोड बनवाए जाने का काम शुरू कराया जाएगा। कहा कि काम को प्राथमिकता पर कराया जाना है ताकि लोगों को आवागमन और जलभराव से होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल सके।
नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने जलभराव के कारणों की जानकारी दी। नाले का काम जल्द पूरा करा लिए जाने के साथ ही आरसीसी रोड बनवाए जाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह, प्रियम मिश्रा, मुदित वाजपेई, प्रभाकर अग्निहोत्री, हनी मिश्रा, आकाश पाठक, अमित दीक्षित, दीपू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।