{"_id":"6a5bb9cea6e5203e9b0e1f59","slug":"demand-for-resolving-issues-related-to-fertilizers-electricity-roads-and-water-hardoi-news-c-213-1-hra1001-153334-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खाद, बिजली, सड़क और पानी की समस्या के समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खाद, बिजली, सड़क और पानी की समस्या के समाधान की मांग
विज्ञापन
फोटो 07: एसडीएम एन राम को ज्ञापन को देते भाकियू पदाधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान की मांग की। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम एन राम को सौंपा।
भाकियू अंबावता गुट की मासिक बैठक शनिवार को हुई। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खाद की कालाबाजारी से लेकर सड़क, बिजली और पानी की समस्या बताई गई। आरोप लगाया कि बिलग्राम क्षेत्र में निजी दुकानदार यूरिया और डीएपी को ओवर रेट में बेच रहे हैं। इसकी जांच कर तत्काल रोक लगाने की मांग की। बिलग्राम में बिजली कटौती की समस्या बताई गई।
बिलग्राम की ग्राम सभा कुंदरोली सादिकपुर के मजरा गुलरिया पुरवा से खेतारा तक का संपर्क मार्ग पूरी तरह खराब है। बरसात में ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कतें होती हैं। सड़क बनवाने की मांग की। हरदोई-बिलग्राम मार्ग से रजबहा बिलग्राम रोड मिट्टी भरे डंपरों के चलने से टूट गया है। ग्राम सभा डाभा में चार माह पहले 20 पानी के कनेक्शन किए गए थे लेकिन आज तक पानी नहीं आया। पानी आपूर्ति के लिए टंकी लालपुर कंहरी में बनी है।
मल्लावां क्षेत्र की ग्राम सभा इस्लामपुर जगाई में सुरेश के मकान के सामने कूड़ा डाला जा रहा है। इससे बीमारी फैलने की आशंका है। शिकायत पर लोग धमकाते भी हैं। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष प्रेम सागर सहित पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।