सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   By your worship one attains Ram and forgets the sorrows of many births...

Hardoi News: तुम्हरे भजन राम को पावै, जनम-जनम के दुख बिसरावै...

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
By your worship one attains Ram and forgets the sorrows of many births...
विज्ञापन
हरदोई। अधिकमास जेठ के मंगलवार को घरों और मंदिरों में भगवान श्रीहनुमान जी की श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। भोग-प्रसाद अर्पित किया। हनुमान चालीसा की चौपाई तुम्हरे भजन राम को पावै, जनम-जनम के दुख बिसरावै... की गूंज रही। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भंडारे में प्रसाद वितरित किया।

जिलेभर में आस्था, भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा। हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ की गूंज सुनाई दी। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हनुमान का पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि और संकटों से मुक्ति की कामना की। शहर के कैनाल रोड पर विधायक प्रभाष कुमार, कुबेरलाल जनसेवा संस्थान की निरमा देवी, शिक्षक भवन पर शिवशंकर पांडेय, अक्षत पांडेय, खत्री महासभा में अनिल महेंद्रा, नीरज कपूर, गोपाल मेहरोत्रा, दीनदयाल मंदिर पर दीनदयाल उर्फ लल्लूदादा, रामपाल वर्मा, पुजारी अविनाश मिश्रा, शत्रुघ्न सिंह, सिनेमा चौराहा पर बबलू, आदित्य, नवीन, आर्यन, शिवम और सिद्धार्थ गुप्ता ने श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित किया। बावन में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, आलोक गुप्ता सहित श्रद्धालुओं ने प्रसाद का वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम नगर में डॉ. दिनेश ने शरबत वितरित किया। बीपी सिंह, अरुण कुमार, अंकित, गोलू, अनुराग, अंकुर ने सहयोग किया। शाहाबादनगर में भाजपा नेता अजय वाजपेयी भुल्लन ने भंडारा किया। राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, सुभाष रस्तोगी, राणा प्रताप सिंह मौजूद रहे। ब्लॉक चौराहे पर अरुण गुप्ता, एलआईसी कार्यालय के सामने विभागीय अधिकारी व अभिकर्ताओं, बाजार में दिलीप अग्निहोत्री ने भंडारा किया। माधौगंज में फूलमती स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश मिश्रा ने शरबत का वितरित किया। हरदेव राजा मंदिर पर रोहित गुप्ता, मनोज, प्रमोद सिंह, प्रवीण कश्यप ने प्रसाद वितरित किया। चंदू, चंदन मिश्रा, प्रदुमन त्रिपाठी व ब्रजेश त्रिपाठी ने प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

सवायजपुर में मनोज पांडेय, गौरी शंकर मंदिर में विशाल पांडेय, सिंह नगर में मनीष दुबे, बम्हरौली गांव में अनुराग पांडेय, रामप्रताप पांडेय, तुलसीराम मिश्रा, राजीव तिवारी, सत्य प्रकाश मिश्रा बाबा ने प्रसाद का वितरित किया। भरावन में बहेरिया में भाजपा नेता पंकज शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, भटपुर में भाकियू कार्यवाहक जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, टाड़खेड़ा में डॉ. अनुज, अतरौली में डॉ. सतीश, काकेमऊ में राजेंद्र प्रसाद तिवारी व उत्तम तिवारी ने प्रसाद वितरित किया। अतरौली में आकाश पांडेय, संतोष रस्तोगी, भाजपा नेता अजय सिंह, शिल्पा अग्रवाल ने भी प्रसाद वितरित किया।
बेनीगंज में कल्लू, प्रदीप वैश्य, ढफरापुर में विवेक मिश्रा, पुनीत मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह, रणंजय सिंह, अशोक सिंह, आशुतोष सिंह, अमित सिंह व धनंजय सिंह ने प्रसाद वितरित किया। हरपालपुर की सदर बाजार में संजय शुक्ला, विनय शुक्ला, आदर्श, सुमित सोनी, विनोद पांडेय और प्राइवेट बस स्टॉप पर डॉ. सुरेश चंद्र कनौजिया ने प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed