{"_id":"6a285550493fe05ab5096108","slug":"mason-travellmason-travelling-to-bihar-dies-after-falling-from-train-identified-by-familyin-identified-by-family-hardoi-news-c-213-1-hra1004-151192-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिहार जा रहे राजमिस्त्री की ट्रेन से गिरकर मौत, परिजनों ने की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिहार जा रहे राजमिस्त्री की ट्रेन से गिरकर मौत, परिजनों ने की शिनाख्त
विज्ञापन
फोटो- 51- शमीम। फाइल फोटो
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। राजमिस्त्री का काम करने बिहार जा रहे संभल निवासी एक युवक का शव मंगलवार को कौढ़ा रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने कोई पहचान चिह्न न होने पर अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पास पड़े टूटे मोबाइल से जानकारी एकत्रित कर परिजनों को सूचना दी। दोपहर बाद परिजनों ने आकर शव की शिनाख्त की।
कोतवाली देहात क्षेत्र के कौढ़ा गांव के पास पटरियों के पास ग्रामीणों ने सुबह एक युवक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना आरपीएफ, जीआरपी और कोतवाली पुलिस को दी। सीमा विवाद के चलते आरपीएफ व जीआरपी ने शव को देहात कोतवाली को सौंप दिया। कोतवाली पुलिस ने शव के पास मिले टूटे मोबाइल से सिम निकाल कर संभल जनपद के हतरत नगर गढ़ी थाना के मिथौली मंडई निवासी परिजनों को सूचना दी। दोपहर को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई लतीफ ने बताया कि उसका छोटा भाई शमीम (30) राजमिस्त्री था।
सोमवार को वह बिहार में काम करने जाने के लिए कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन से निकला था। इसी बीच कौढ़ा के पास वह ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई। बताया कि शमीम पांच भाईयों में दूसरे नंबर पर था। उसके परिवार में पत्नी इशरत जहां और तीन बेटियों में इनायत, शिफरा और बबलो है।