सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi  Bus crashes on Ganga Expressway accident by driver dozing off one woman dead three critically injured

Hardoi Accident: गंगा एक्सप्रेसवे पर बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक को झपकी आने से हादसा, महिला की मौत और तीन गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 10 Jun 2026 09:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: गंगा एक्सप्रेसवे पर अमेठी से दिल्ली जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से महिला की मौत हो गई, जबकि तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hardoi  Bus crashes on Ganga Expressway accident by driver dozing off one woman dead three critically injured
Hardoi Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अमेठी से दिल्ली जा रही एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त गई। इसमें सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।


सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, शंकरगंज (अमेठी) से दिल्ली के आनंद विहार जा रही बस मंगलवार रात करीब 12 बजे गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 289 के पास पहुंची थी। बताया जा रहा है कि बस चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन





महिला की मौत, तीन गंभीर घायल
हादसे में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने रानीगंज बाजार (अमेठी) निवासी शहर (32) पत्नी नासिर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल जयेंद्र (32) पुत्र भारत सिंह निवासी रायबरेली, आसमो बानो (45) पत्नी स्व. मो. नाजिम निवासी अमेठी और  मो. नासिर (35) पुत्र मो. नाजिम निवासी अमेठी का उपचार जारी है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
क्षेत्राधिकारी हरपालपुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चालू है और मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed