फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Clash between the village head and the headmistress leaves 141 students without mid-day meals.

Hardoi News: प्रधान और प्रधानाध्यापिका में टकराव से 141 विद्यार्थी मिड-डे मील से दूर

Fri, 17 Jul 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Clash between the village head and the headmistress leaves 141 students without mid-day meals.
शाहाबाद। विकास खंड की ग्राम पंचायत आगापुर के प्राथमिक विद्यालय में पिछले 17 दिन से मध्यान्ह भोजन योजना के तहत मिड-डे मील नहीं मिल रहा है। विद्यालय में पंजीकृत 141 विद्यार्थी हर रोज भूखे पेट ही वापस घर जा रहे हैं। प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि ग्राम प्रधान (प्रशासक) मिड-डे मील के रजिस्टर और चेक पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। प्रधान का कहना है कि प्रधानाध्यापिका आठ माह की जगह 12 माह के चेक पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रही हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए दिनवार मेन्यू भी बना हुआ है। आगापुर के प्राथमिक विद्यालय में 141 विद्यार्थी हैं। यहां भोजन वितरण न होने की शिकायत गोपनीय तौर पर पंचायत राज विभाग के कुछ अधिकारियों से की गई थी। इस पर खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा ने एडीओ पंचायत नितांत रस्तोगी को विद्यालय भेजा। यहां पता चला कि पिछले 17 दिन से एक भी बार यहां भोजन न तो बना है न ही वितरण हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका श्वेता देवी का कहना है कि वह पिछले 14 माह से निजी संसाधनों से मिड-डे मील का वितरण करा रही हैं। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान मिड-डे मील रजिस्टर और चेक पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। ग्राम प्रधान अखिलेश से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह आठ माह के वितरण पर हस्ताक्षर करने को तैयार हैं। प्रधानाध्यापिका 12 माह के हस्ताक्षर करने का दबाव बना रही हैं। इस सबके बीच बीडीओ ने बताया कि भोजन वितरण व्यवस्था ठप होने के लिए प्रधान दोषी हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed