{"_id":"6a6b89c08e1a3cf8a80e1587","slug":"consumer-shocked-to-see-a-monthly-hardoi-news-c-213-1-hra1021-154052-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एक माह का 3.41 लाख बिल देख उपभोक्ता के होश उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एक माह का 3.41 लाख बिल देख उपभोक्ता के होश उड़े
विज्ञापन
फोटो-29- उपभोक्ता को भेजा गया बिजली बिल। स्रोत स्क्रीन शॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विद्युत वितरण निगम की ओर से जारी बिलिंग में गलतियों की भरमार रहती है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। बिजली बिल में गड़बड़ी के कारण पिहानी उपखंड क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र चढ़िया के एक किलोवाट के घरेलू उपभोक्ता को मंगलवार को उस समय हार्ट अटैक पड़ते बचा जब उसने एक माह का बिजली बिल 3.41 लाख देखा। वह अब बिल सही कराने के लिए विभाग के चक्कर काट रहा है।
विद्युत वितरण खंड शाहाबाद के विद्युत उपकेंद्र चढ़िया से जुड़े ग्राम मोहद्दीनपुर के उपभोक्ता राम शंकर का बिजली बिल प्रतिमाह 15 से 20 यूनिट का आता था, जिसको वह नियमित जमा कर रहे थे मगर इस बार जब 28 जुलाई को उनका बिल आया तो उसे देखकर उसके पसीने छूट गए। उसके बिजली बिल में स्वीकृत भार एक किलोवाट दर्ज है जबकि बिल में 59,753 यूनिट की खपत दिखाई गई है जिसकी कुल देय राशि 3,41,076 रुपये दिखाई गई।
उपभोक्ता के पिछले छह महीनों के रिकॉर्ड के अनुसार मई में उपभोक्ता की खपत महज 23 यूनिट, अप्रैल में 22 यूनिट, मार्च में 21 यूनिट और फरवरी में 15 यूनिट दर्ज है। इसके बाद अचानक 59,753 यूनिट की खपत दर्ज होने से बिलिंग प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। बिल में 14 मई की मीटर रीडिंग 2,297 और 28 जुलाई की वर्तमान रीडिंग 62,050 दर्ज की गई है जिसके आधार पर 59,753 यूनिट की खपत दिखाई गई। राम शंकर ने बताया कि इतनी अधिक बिजली खपत उसके घरेलू उपयोग में संभव नहीं है।
विज्ञापन
बिजली बिल बनाने में त्रुटि हुई है। उपभोक्ता के बिजली बिल को उसकी मीटर रीडिंग के अनुसार सही करा दिया जाएगा। उपभोक्ता को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। बिल इतना अधिक कैसे बना इसकी भी जांच की जाएगी। -भजन लाल, अधिशासी अभियंता, शाहाबाद