सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   E-rickshaw driver dies after his health deteriorates under suspicious circumstances

Hardoi News: संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने के बाद ई-रिक्शा चालक की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver dies after his health deteriorates under suspicious circumstances
फोटो-2- दलवीर। फाइल फोटो
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के अलियापुर निवासी ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने घटना को लेकर दो लोगों पर आशंका जताई है। सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार देर रात मौत हुई है।
Trending Videos

अलियापुर निवासी दलवीर (18) ई-रिक्शा चलाता था। भाई संजय ने बताया कि रविवार रात चार-पांच लोग घर आए थे। घर पर जबरन दलवीर को साथ ले गए थे। सोमवार सुबह लगभग चार बजे दलवीर वापस आया तो उसे उल्टियां हो रही थीं। कुछ देर बाद ही उसे दस्त आने लगे। हालात से लग रहा था कि उसे कोई जहरीला पदार्थ खिला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन दलवीर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां से परिजन शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां हालत में कोई सुधार न होने पर लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में ही दलवीर ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर वापस घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतक छह भाई-बहनों में चौथे नंबर का और अविवाहित था। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि घटना संज्ञान में है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed