सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Fire breaks out in bicycle store 50000 cash and goods worth around 20 lakhs gutted

Hardoi: साइकिल स्टोर में लगी आग, 50 हजार नगदी व करीब 20 लाख का सामान जलकर राख, दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 04 Mar 2026 10:44 AM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: पाली के मसूदी साइकिल स्टोर में बुधवार सुबह लगी आग से 20 लाख का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने टैंकरों की मदद से आग बुझाई, जबकि फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर नाराजगी जताई गई है।

Hardoi Fire breaks out in bicycle store 50000 cash and goods worth around 20 lakhs gutted
hardoi fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हरदोई जिले के पाली कस्बे में बरगद तिराहे पर स्थित मसूदी साइकिल स्टोर की दुकान में बुधवार सुबह करीब पांच बजे आग लग गई। आग में दुकान में रखा सामान व नगदी जलकर राख हो गई। दुकान मालिक ने करीब 20 लाख रुपये का नुकसान बताया है। मोहल्ला आविद नगर निवासी गुड्डू की बरगद तिराहे पर मसूदी साइकिल स्टोर के नाम से दुकान है। उसके पास की गली में ही गुड्डू का मकान भी है।

Trending Videos

पड़ोस में ही परवेज सिद्दीकी की भी फर्नीचर की दुकान है। गुड्डू के मुताबिक सुबह करीब पांच बजे जब वह नमाज के लिए उठे, तो उन्हें दुकान में लपटें उठती दिखी। तब उन्हें जानकारी हुई और तुरंत फायर ब्रिगेड की सूचना दी गई। फायर दो घंटे बाद करीब सात बजे मौके पर पहुंची। जब तक आस पड़ोस की मदद से लोगों ने नगर पंचायत के पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन





दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
आग बुझाने में करीब तीन पानी के टैंकर लगे। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं देर से फायर ब्रिगेड पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की। परवेज को समय पर जानकारी होने पर उनकी दुकान में नुकसान होने से बच गया। थोड़ा बहुत नुकसान हुआ। वहीं, गुड्डू के मुताबिक अग्निकांड में उनकी दुकान में 50 हजार की नगदी व करीब 20 लाख रुपये की नई साइकिल जलकर राख हो गई है। पुलिस आग लगने के कारण का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed