सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Maharajpur police crack down on hooligans on Holi maintaining strict vigil from highways to streets

Kanpur: होली पर हुड़दंगियों के खिलाफ महाराजपुर पुलिस सख्त, हाईवे से गलियों तक कड़ा पहरा; एसीपी ने की अपील

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 04 Mar 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: होली पर हुड़दंग और हादसों को रोकने के लिए महाराजपुर पुलिस ने हाईवे और कस्बों में पैदल गश्त की। एसीपी चकेरी ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

Kanpur Maharajpur police crack down on hooligans on Holi maintaining strict vigil from highways to streets
महाराजपुर में होली पर सड़कों पर उतरे चौकी इंचार्ज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में सुबह से होली का हुड़दंग शुरू हो चुका है। शराब के नशे में धुत होकर तेज गति से वाहन चलाने वालों और हाईवे पर हुड़दंग मचाने वालों के लिए महाराजपुर पुलिस सुरक्षा व्यवस्थाओं से लैस होकर सड़कों पर उतरी है। जगह-जगह गश्त की जा रही है। साथ ही, शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की जा रही है।

Trending Videos

इसी क्रम में महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर चौकी इंचार्ज इम्तियाज अहमद के नेतृत्व में क्षेत्र में भ्रमण किया गया। वहीं, सरसौल में उपनिरीक्षक शादाब खान के नेतृत्व में कस्बे का निरीक्षण कर लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की गई। कुलगांव में चौकी प्रभारी अमित कुमार यादव के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गश्त की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन





पुलिस हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सूचना दें
होली पर्व को लेकर एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय ने भी लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहें न फैलाएं। यदि कोई समस्या होती है, तो तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सूचना दें या फिर स्थानीय चौकी और थाने में सूचना दें। इससे पीड़ित को तत्काल मदद पहुंचाई जा सके और स्थिति सामान्य रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed