सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The man who snatched the hair of the councilor's daughter-in-law was arrested.

Hardoi News: सभासद की बहू का झाला नोचने वाला गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
The man who snatched the hair of the councilor's daughter-in-law was arrested.
फोटो-29-राजबाबू। संवाद
विज्ञापन
शाहाबाद। बीती 17 फरवरी को कोतवाली क्षेत्र के पाली मार्ग पर महिला सभासद की बहू के कान से झाला नोचने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सोने का झाला, 1100 रुपये और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।
Trending Videos

पाली नगर पंचायत के सभासद के पुत्र रंजन श्रीवास्तव अपनी पत्नी रोशनी के साथ बाइक से हरदोई में सांडी चुंगी स्थित ससुराल जा रहे थे। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पाली मार्ग पर मैदा मिल के पास पीछे से आए बाइक सवार दो लोग उनकी बाइक से सटाकर चलने लगे। इस दौरान बाइक सवार युवक ने रोशनी के कान से सोने का झाला खींच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि सोमवार रात गश्त के दौरान भदासी गांव की तरफ से आ रहा बाइक सवार पुलिस को देख नरहाई मार्ग की तरफ मुड़ गया। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। मौके से शाहजहांपुर जनपद के तिलहर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर निवासी राज बाबू को गिरफ्तार किया गया। उसका एक साथी मौके से भाग गया। पुलिस का दावा है कि उसने ही रोशनी के कान से झाला नोचा था। नोचा गया झाला भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed