सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Eid brings a buzz to the markets, with Lucknowi kurtas and Aligarhi pyjamas a craze.

Hardoi News: ईद पर बाजारों में रौनक, लखनवी कुर्ते और अलीगढ़ी पायजामे का क्रेज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Eid brings a buzz to the markets, with Lucknowi kurtas and Aligarhi pyjamas a craze.
फोटो-11- दुकान पर रेडीमेड कुर्तो की खरीदारी करते युवक। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। ईद-उल-फितर के त्योहार में अब महज एक सप्ताह शेष रह गया है ऐसे में शहर के बाजारों में रौनक परवान चढ़ने लगी है। सिनेमा चौराहे की प्रमुख बाजार से लेकर मुन्नेमियां चौराहा स्थित दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बार भी युवाओं की पहली पसंद लखनवी कुर्ता और चूड़ीदार व अलीगढ़ी पायजामा बना हुआ है। लोग अपनी हैसियत और पसंद के अनुसार खरीदारी में जुटे हैं।
Trending Videos



ईद त्योहार पर हर वर्ग का व्यक्ति अपनी हैसियत के हिसाब से नया कपड़ा ज़रूर पहनता है। ईद के दिन सुबह विशेष नमाज अदा करनी होती है। इससे अधिकांश लोग कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट ही पहनते हैं। अब समय कम बचा है ऐसे में खरीदारी जोरों पर हो रही है। शहर में कुर्ता-पायजामों की दुकानें सज गई हैं। शोरूम से लेकर फुटपाथों तक कुर्ता-पायजामों की बिक्री जोरों पर हो रही है। बाजार में रंगीन कुर्ते भी मौजूद हैं लेकिन अधिकतर लोग चिकन का सफेद कुर्ता और सफेद चूड़ीदार पायजामा ही खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौशाद क्लॉथ स्टोर के मालिक नौशाद बताते हैं कि सितारावाला, लखनवी चिकन कुर्ते की अधिक मांग है। टेरीकॉट और कॉटन के कुर्ते भी खरीदे जा रहे हैं। बाजार में 300 से 1200 तक के कुर्ते उपलब्ध हैं। वहीं, बड़े शोरूमों में हाथ की बारीक कढ़ाई वाले डिजाइनर कुर्तों की कीमत 2500 से लेकर 15,000 तक जा रही है।



अब तक 950 कुर्ते-पायजामे का मिल चुका ऑर्डर
बाजार में कपड़ों की मांग का असर सीधे टेलरों की दुकानों पर दिख रहा है। शहर के टेलर रसीद अहमद बताते हैं कि इस बार ऑर्डर उम्मीद से कहीं ज्यादा हैं। काम के दबाव को देखते हुए अब नए ऑर्डर लेना बंद कर दिया गया है। अब तक करीब 950 कुर्ते-पायजामे सिलने का ऑर्डर मिल चुका है। त्योहार के दिन नजदीक हैं ऐसे में समय पर डिलीवरी देना सबसे बड़ी चुनौती है। कारीगरों पर मानसिक दबाव न बढ़े और काम की गुणवत्ता बनी रहे इसलिए अब हम ग्राहकों को मना भी कर रहे हैं।



बाजार में बढ़ी कढ़ाईदार टोपियों की धमक
बाजार में कढ़ाईदार टोपियों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। कश्मीरी कसीदाकारी से लेकर लखनवी चिकनकारी और आधुनिक फ्यूजन डिजाइन वाली टोपियों से बाजार गुलजार हैं। व्यापारी सलमान के अनुसार इस साल मशीन से बनी टोपियों के बजाय हाथ से की गई बारीक कढ़ाई वाली टोपियों की मांग में 40 से 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। युवा वर्ग को लखनवी जरदोजी और बारीक चिकनकारी वाली टोपियां अधिक पसंद आ रही हैं। बाजार में साधारण टोपी 20 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक बिक रही है जबकि विशेष मांग पर तैयार की गई कढ़ाईदार टोपियां 1000 रुपये तक उपलब्ध हैं।

फोटो-11- दुकान पर रेडीमेड कुर्तो की खरीदारी करते युवक। संवाद

फोटो-11- दुकान पर रेडीमेड कुर्तो की खरीदारी करते युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed