सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Elderly man drowns in Ganga river while bathing

Hardoi News: नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबकर बुजुर्ग की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 27 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Elderly man drowns in Ganga river while bathing
विज्ञापन
हरदोई। गंगा दशहरा पर स्नान के दौरान एक बुजुर्ग तेरापुरसौली घाट पर गंगा नदी में सोमवार को डूब गया। चार घंटे बाद शव निकाला जा सका।
Trending Videos

अरवल थाना क्षेत्र के बागपुरवा निवासी श्रवण कुमार (63) खेती करते थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह दस बजे वह गंगा स्नान के लिए तेरापुरसौली घाट गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गए। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं का शोर सुनकर गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी। दोपहर में उनका शव बाहर निकाला जा सका। सोमवार देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराया गया। श्रवण के परिवार में पत्नी जगदेवी, एक पुत्र मनीष और चार पुत्रियां हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। नहाते समय नदी में डूबकर बुजुर्ग की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed