सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   OHE line broken due to falling tree, trains stopped for six and a half hours

Hardoi News: पेड़ गिरने से ओएचई लाइन टूटी, साढ़े छह घंटे थमे रहे ट्रेनों के पहिए

संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 27 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
OHE line broken due to falling tree, trains stopped for six and a half hours
विज्ञापन
हरदोई। आंधी और बारिश से सोमवार की देर रात हरदोई-रोजा रेलखंड पर पेड़ टूटकर गिरने से कई स्थानों पर ओएचई लाइन टूट गई। इससे पद्मावत एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ भी टूट गया। एक बड़ा हादसा होने से बच गया। रेल मार्ग पर आई तकनीकी बाधाओं के चलते अप और डाउन रूट पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया। करीब साढ़े छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तकनीकी टीमों ने ओएचई लाइनों को दुरुस्त किया। इसके बाद रेल सेवाओं को सुचारू किया जा सका। इस बीच यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सोमवार की रात को बरेली-लखनऊ रेल रूट पूरी तरह से प्रभावित हो गया। रात करीब साढ़े 11 बजे आई आंधी के चलते रोजा से हरदोई के बीच कई स्थानों पर पेड़ गिरने की वजह से ओएचई वायर टूट गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रोजा स्टेशन के पास खड़ी एक मालगाड़ी पर पेड़ गिरने से ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन टूट गई। इसी बीच अप रूट पर बेहटा गोकुल और कोढ़ा स्टेशन के बीच अप लाइन की ओएचई वायर टूट गया। इसमें फंसकर ट्रेन पद्मावत एक्सप्रेस (14207) का पेंटोग्राफ भी टूट गया। ट्रेन वहीं खड़ी हो गई। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच कई स्थानों पर ओएचई वायरों पर पेड़ों की डालें फंसी होने से ट्रेनें प्रभावित हो गईं। रेलवे को जानकारी लगते ही रात में ही तकनीकी टीम राहत कार्य शुरू कर दिया। खराब मौसम और तेज हवाओं के बीच रेलवे कर्मचारियों ने पावर ब्लॉक लेकर मरम्मत का कार्य शुरू किया। करीब साढ़े छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब छह बजे ओएचई लाइन को फिट घोषित किया गया। इसके बाद ही ट्रेनों को नियंत्रित कर गुजारा गया। इस दौरान दिल्ली मेल समेत वंदे भारत और करीब एक दर्जन ट्रेन आउटर पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन
Trending Videos




रेल मार्ग प्रभावित होने से यह ट्रेनें रहीं लेट

अप और डाउन दोनों रूटों पर ओएचई वायर टूटने और पेड़ों के गिरने के बाद रेल संचालन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। लखनऊ मेल (12229) आउटर व स्टेशनों पर ठहराव के बाद करीब साढ़े छह घंटे देरी से चली। चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12231) 6:22 मिनट की देरी से हरदोई पहुंची, नौचंदी एक्सप्रेस (14241) 6:10 मिनट की देरी से, बाघ एक्सप्रेस (13019) 5:39 मिनट की देरी से, सहारनपुर एक्सप्रेस (15011) 5:30 मिनट की देरी से, राप्ती गंगा सागर एक्सप्रेस (15001) 4:27 मिनट की देरी से, पद्मावत एक्सप्रेस (14207) चार घंटे की देरी से, सद्भावना एक्सप्रेस (14014) 03:37 मिनट की देरी से, पद्मावत एक्सप्रेस (14208) 02:29 मिनट की देरी से और नौचंदी एक्सप्रेस (14242) दो घंटे की देरी से संचालित हुई।


आउटर पर खड़ी रही वंदेभारत एक्सप्रेस

सेमी-हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई अन्य रन-थ्रू सुपरफास्ट ट्रेनें और मालगाड़ियां भी घंटों तक अलग-अलग स्टेशनों और आउटर पर खड़ी सिग्नल बहाल होने का इंतजार करती रहीं। इस बीच ट्रेनों में बैठे यात्री गर्मी और उमस से बेहाल हो गए। वहीं, हरदोई रेलवे स्टेशन पर रातभर मुसाफिर अपनी ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। पूछताछ केंद्र पर भारी भीड़ जमा रही। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों को हुई, जिन्हें प्लेटफार्म पर ही रात काटने को मजबूर होना पड़ा।




आंधी के चलते ओएचई वायर टूटने की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ था। रात में ही तकनीकी टीमों ने काम कर रेल मार्ग दुरुस्त कर दिया। सुबह छह बजे तक रेल मार्ग फिर से बहाल कर दिया गया।
अंबुज मिश्रा, सीएमआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed