सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer dies under suspicious circumstances, accused of strangulation with a stick

Hardoi News: संदिग्ध हालात में किसान की मौत, लाठी से गला दबाकर हत्या करने का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies under suspicious circumstances, accused of strangulation with a stick
फोटो-05- केशन। फाइल फोटो
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के आदमपुर में बृहस्पतिवार सुबह लगभग चार बजे संदिग्ध हालात में किसान की मौत हो गई। किसान के शव पर चोट के निशान मिले हैं। बेटी ने छह लोगों पर लाठी से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके से एक लाठी भी बरामद हुई है, जिसमें खून के छींटे पड़े हैं।
Trending Videos


आदमपुर निवासी केशन (43) गांव में ही रहकर खेती करते थे। पान पुड़िया बेचने के लिए एक छोटी सी दुकान भी उन्होंने खोली थी। बेटी सरिता ने बताया कि बुधवार को उनकी मां उर्मिला और छोटा भाई पारस मौसी की बेटी अंकिमा के घर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव गई थीं। दो बड़े भाई पानीपत में रहकर मजदूरी करते हैं। घर में केशन, सरिता और केशन की मां सुमित्रा थीं। सरिता का कहना है कि बुधवार की आधीरात के बाद लगभग ढाई बजे पिता केशन ने उनसे पानी मांगा था। तब तक सब कुछ ठीक था। सुबह चार बजे फिर से केशन ने सरिता से पानी मांगा। दावा है कि तब केशन तख्त के नीचे गिरे पड़े थे और मुंह से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरिता ने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर आ गए। सरिता का आरोप है कि छह लोगों ने लाठी से गला दबाकर पिता की हत्या की है। उधर दूसरी ओर घटना का पता चलने पर मृतक की पत्नी और बेटे भी सुबह छह बजे घर पहुंच गए। लगभग साढ़े सात बजे ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने जुटाते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मृतक की जीभ दांतों के बीच फंसी मिली थी। चेहरे पर चोट के निशान भी नजर आ रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की शिकायत के आधार पर फिलहाल जांच की जा रही है।


बेसुध मिले केशन के पालतू कुत्ते
केशन को कुत्ते पालने का शौक था। उसने दो कुत्ते पाल रखे थे। दोनों देसी कुत्ते दिन रात चौकन्ने रहते थे। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों कुत्ते बेसुध नजर आए। कुछ देर बाद जब कुछ संभले तो कुत्तों ने चलने की कोशिश की, लेकिन यह लड़खड़ाकर गिर जा रहे थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे इन्हें कोई नशीला पदार्थ खिलाया गया हो।

फोटो-05-  केशन। फाइल फोटो

फोटो-05- केशन। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed