सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fire prevention tips taught during Fire Service Week

Hardoi News: अग्निशमन सेवा सप्ताह में सिखाए गए आग से बचाव के गुर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Fire prevention tips taught during Fire Service Week
फोटो-15-साइबर जागरुकता गोष्ठी को संबो​धित करते सीओ अजीत चौहान व मौजूद अन्य। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। अग्निशमन सेवा सप्ताह के मौके पर फायर ब्रिगेड विभाग ने जनपद में मॉक ड्रिल और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। फायर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को न केवल आग से बचाव के तरीकों से अवगत कराया बल्कि आपातकालीन स्थितियों में साहस और सूझबूझ के साथ सुरक्षा उपायों को अपनाने का प्रशिक्षण भी दिया।
Trending Videos




आर्यकन्या महाविद्यालय में आयोजित मॉक ड्रिल में मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप सिंह ने छात्राओं को बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय कैसे सुरक्षित निकला जा सकता है इस पर ध्यान दें। उन्होंने अग्निशामक यंत्रों के प्रयोग और गैस-सिलिंडर में लगी आग को नियंत्रित करने का तरीका भी बताया। साथ ही रसोई गैस-सिलिंडर में आग लगने पर उसे गीले बोरे या अन्य तरीकों से नियंत्रित करने का लाइव डेमो भी दिया। छात्राओं ने स्वयं भी अग्निशामक यंत्रों का संचालन कर आग बुझाने का अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुमन वर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं को केवल शिक्षित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर नीता आर्या, डॉ. अंजू, डॉ. स्मृति सिंह, डॉ. जायरा जैदी, डॉ. श्वेता यादव, डॉ. एकता जायसवाल व डॉ. प्रियंका आर्य शामिल रहीं।


विद्यार्थियों ने सीखा आग बुझाने के तरीके

हरपालपुर। विजय शंकर इंटर कॉलेज में बुधवार को सवायजपुर फायर स्टेशन के प्रभारी और कर्मियों ने विद्यार्थियों को आग बुझाने के तरीके बताए। फायर स्टेशन प्रभारी चौहान गौतम ने बताया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह का उद्देश्य विद्यालय, अस्पताल को सुरक्षित करने के साथ ही लोगों में आग के प्रति जागरूक करना है। कहा कि आग की रोकथाम के लिए सभी को मिलकर काम करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में विद्यार्थियों ने भी आग बुझाने के तरीके सीखे। इनमें गैस-सिलिंडर में आग लगने की स्थिति में गीले कपड़े या बाल्टी से उसे ढकने और बालू का उपयोग करने के बारे में बताया गया। इस मौके पर कांस्टेबल नंदकिशोर, अर्जुन, अरविंद, दीपू और चंद्रशेखर आजाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed