{"_id":"69f391a5eb159a20b80250bf","slug":"ganga-expressway-opens-for-public-after-inauguration-sees-over-300-vehicles-in-24-hours-hardoi-news-c-213-1-hra1001-148969-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लोकार्पण के बाद आमजन के लिए खुला गंगा एक्सप्रेसवे, 24 घंटे में गुजरे 300 से अधिक वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लोकार्पण के बाद आमजन के लिए खुला गंगा एक्सप्रेसवे, 24 घंटे में गुजरे 300 से अधिक वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोकार्पण के बाद बुधवार से गंगा एक्सप्रेसवे आवागमन के लिए खोल दिया गया है। बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक यानी कि बीते 24 घंटे में गंगा एक्सप्रेसवे पर हैवी और लाइट व्हीकल मिलाकर करीब 300 से अधिक वाहन गुजरे हैं। यह संख्या जिले में बनाए गए टोल से होकर गुजरने वाले वाहनों की बताई गई है।
गंगा एक्सप्रेसवे का मल्लावां में बुधवार की दोपहर 12:36 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट की बटन दबाकर लोकार्पण किया था। वैसे तो एक्सप्रेसवे को उसी समय खोल दिया गया था, लेकिन एक्सप्रेसवे पर ही प्रधानमंत्री के लिए बनाए गए हेलीपैड के कारण एक साइड के मार्ग पर आवागमन को रोका गया था। वहीं सुरक्षा के लिहाज से भी आमजन के वाहनों की आवाजाही कार्यक्रम संपन्न होने तक रोकी गई थी। दोपहर करीब 1.15 बजे प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर के जाने के बाद गंगा एक्सप्रेसवे से सुरक्षा बंदोबस्त हटवाए जाने के साथ ही अस्थाई बैरिकेडिंग को भी हटवाया दिया गया था। इसके बाद शाम करीब चार बजे से आमजन के लिए गंगा एक्सप्रेसवे आवागमन के लिए सामान्य कर दिया गया था।
गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अभी टोल नहीं लिया जा रहा है, हां एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहनों की संख्या की गणना टोल पर कराई जा रही है। हरदोई में बनाए गए टोल से होकर गुजरे हैवी और लाइट व्हीकल में करीब 300 से अधिक वाहन शामिल रहे हैं। वहीं दो पहिया वाहन सवारों ने भी गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर किया है।
Trending Videos