{"_id":"69f393af89bd779a18080be3","slug":"5322-families-will-get-rs-26-crore-for-the-foundation-of-their-houses-hardoi-news-c-213-1-hra1001-148938-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मकान की नींव के लिए 5,322 परिवारों को मिलेंगे 26 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मकान की नींव के लिए 5,322 परिवारों को मिलेंगे 26 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहरी बेघर परिवारों को अपनी छत मुहैया कराई जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) नगरीय में अब तक पात्र मिले परिवारों में से 5,322 परिवारों को छत की नींव के लिए 26.61 लाख रुपये दिए जाएंगे। जिला नगरीय विकास अभिकरण ने इन परिवारों को मकान बनवाए जाने के लिए सीधे रुपये दिए जाने को मांग शासन को भेज दी गई है।
जिला नगरीय विकास अभिकरण के माध्यम से संचालित पीएमएवाई नगरीय में जरूरतमंद बेघर परिवारों के साथ ही पुराने और जर्जर घोषित किए गए मकानों वाले परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। जर्जर और पुराने मकान वालों के लिए भी पात्रता दी गई है। योजना में जरूरतमंदों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं। इसमें मकान, प्लॉट के एरिया के साथ ही परिवार की आमदनी आदि का पूरा विवरण लिया जाता है। योजना में जिले में अभी तक 20,673 परिवारों ने मकान के लिए आवेदन किए हैं।
बताया कि ऑनलाइन आवेदनों का क्रम जारी है। आवेदकों का सत्यापन कराया जा रहा है। जिले में 13 में से 10 निकायों में अभी तक 6,951 परिवारों को पात्रता में पाया गया है। इन सभी आवेदकों की डीपीआर तैयार करा ली गई है लेकिन मकान बनाने के लिए पहली किस्त के रुपये दिए जाने के लिए 5,322 परिवारों का ब्योरा राज्य नगरीय विकास अभिकरण को भेजा जा चुका है। जल्द ही इन परिवारों को नींव भरने के लिए पहली किस्त में 50,000-50,000 रुपये उनके खातों में प्राप्त होंगे।
-- -
पीएमएवाई नगरीय में निकायवार पहली किस्त के भेजे गए आवेदनों पर एक नजर
निकाय : लाभार्थी
. बेनीगंज : 0
. बिलग्राम : 287
.गोपामऊ : 145
. हरदोई : 183
. कछौना पतसेनी : 0
. कुरसठ : 168
. माधौगंज : 1
. मल्लावां : 933
. पाली : 0
. पिहानी : 286
. सांडी : 210
. संडीला : 555
. शाहाबाद 2,554
-- -
शासन की शीर्ष प्राथमिकता में से एक जरूरतमंदों को आवास दिए जाने की योजना में तेजी से काम कराया जा रहा है। योजना में मिलने वाले आवेदनों के आवेदकों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन में पात्र पाए जाने वाले परिवारों को मकान बनाए जाने के लिए शासन को सूची भेजी जा रही है। जल्द ही पहली किस्त के रुपये लाभार्थियों को मिलने की उम्मीद है ताकि उनके मकान बनवाए जाने का काम शुरू हो सके। इन परिवारों के मकान बनवाए जाने पर 1,33,05,00,000 रुपये खर्च होंगे। -यादव भूमिका राजबहादुर, परियोजना अधिकारी डूडा
Trending Videos