सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Assessment of the efficiency of MBBS trainee doctors

Hardoi News: एमबीबीएस प्रशिक्षु डाॅक्टरों की दक्षता का किया गया आकलन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Assessment of the efficiency of MBBS trainee doctors
फोटो- 04- प्र​​शिक्षु डाॅक्टरों की परीक्षा के दौरान परीक्षा​र्थियों से जानकारी लेते ​चिकित्सक।
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की कार्यक्षमता और विषयगत ज्ञान की परख के लिए परीक्षा हुई। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने न केवल किताबी ज्ञान बल्कि क्लीनिकल बारीकियों और आधुनिक मशीनों के संचालन में भी अपनी योग्यता साबित की।
Trending Videos

परीक्षा के दौरान नेत्र रोग संकाय के वरिष्ठ विशेषज्ञों के पैनल ने प्रशिक्षुओं की बौद्धिक क्षमता का बारीकी से आकलन किया। विभागाध्यक्ष डॉ. वीपीएस तोमर ने छात्रों से मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और रेटिना से जुड़ी बीमारियों के आधुनिक उपचारों पर सवाल पूछे। उन्होंने आपातकालीन स्थिति में प्रशिक्षु डॉक्टर की सटीकता और संवेदनशीलता के साथ मरीज के रोग के निदान को लेकर भी दक्षता का आकलन किया। लिखित परीक्षा के साथ-साथ प्रयोगात्मक सत्र का भी आयोजन किया गया। प्रशिक्षुओं को ऑप्थल्मोस्कोप और स्लिट-लैंप जैसे उपकरणों का उपयोग कर डमी और केस स्टडीज के विश्लेषण के बारे में भी पूछा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकार के नियमित आकलन से प्रशिक्षुओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और वह भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं। इस दौरान डाॅ. स्तुति सिंह और डॉ. सरिता कुशवाहा ने प्रशिक्षु डॉक्टरों से सवाल कर रोगों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed