सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Government Girls Hostel and Library got furniture

Hardoi News: राजकीय गर्ल्स हॉस्टल व पुस्तकालय को मिला फर्नीचर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Government Girls Hostel and Library got furniture
विज्ञापन
हरदोई। जनपद में माध्यमिक शिक्षा के तहत संचालित बालिका छात्रावास और पुस्तकालय के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे इन छात्रावास में रहने वालीं छात्राओं और पुस्तकालय आने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
Trending Videos

समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले में वर्तमान में तीन राजकीय बालिका छात्रावास संचालित हैं। इनमें राजकीय बालिका छात्रावास मझिगांव संडीला, राजकीय बालिका छात्रावास टोडरपुर और राजकीय बालिका छात्रावास अहिरोरी शामिल है। वहां पर गरीब परिवार की बालिकाओं के रहने व खाने की निशुल्क व्यवस्था है। छात्रावास में विभाग की ओर से समय-समय पर संसाधनों को बेहतर किया जा रहा है। शासन की इन सभी छात्रावासों को फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक छात्रावास में 16 कुर्सी, चार बुक केस, तीन रीडिंग टेबल, दो रैक, दो कंप्यूटर टेबल और एक लाइब्रेरी डेस्क शामिल है। इसके अलावा राजकीय पुस्तकालय में भी फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें 17 कुर्सी, चार बुक केस, तीन रीडिंग टेबल, एक रैक, तीन कंप्यूटर टेबल और दो लाइब्रेरी डेस्क शामिल हैं। जिला समन्वयक अभय जैन ने बताया कि सभी को फर्नीचर की जल्द आपूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed