फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,hardoi news

सैनिकों में त्याग व बलिदान को बढ़ाता देशवासियों का विश्वास: बिग्रेडियर

Mon, 29 Nov 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
hardoi,hardoi news
शहीद कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित करते जिलाधिकारी अविनाश कुमार। संवा? - फोटो : HARDOI
हरदोई। सैनिकों को हर पल चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। देश के नागरिकों का सम्मान और विश्वास उनको देश की सेवा के लिए त्याग एवं बलिदान की ऊर्जा देता है। कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर पार्क में लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष की प्रतिमा के अनावरण करने के बाद मुख्य अतिथि युद्ध सेवा मेडल विजेता ब्रिगेडियर हरबीर सिंह ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अशोक चक्र विजेता शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष जैसे शूरवीरों पर सेना को गर्व है। इससे पूर्व उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित किया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि शहीद हर्ष की शहादत पर जिले को गर्व है।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कल्याण अधिकारी कर्नल ओपी मिश्र ने बताया कि 29 नवंबर 1994 को लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के बाजीपुर गांव में चार आतंकियों को मार गिराया था व वीरगति को प्राप्त हुए। उसके बाद 1995 में उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप और हम चेतना मंच के संरक्षक अरुणेश वाजपेयी ने कहा कि शहीद हर्ष की प्रतिमा अपने कर्तव्यों को लेकर नयी पीढ़ी को राष्ट्र व समाज के प्रति सचेत करेगी। संचालन महेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम से पूर्व 10 बिहार बटालियन के जवानों ने शहीद को विधिवत सलामी दी। इस दौरान 10 बिहार बटालियन के सूबेदार अजीत एक्का, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा, कमलेश पाठक, अशोक अग्निहोत्री ने भी पुष्पचक्र अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed