सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi  Woman held hostage in home and misdeed father in law brother in law and sister in law accused

Hardoi: घर में बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, ससुर, देवर और ननदोई पर आरोप, पति की भूमिका पर भी सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 06 Mar 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: हरदोई के लोनार में एक महिला ने ससुर, देवर और ननदोई पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति के इशारे पर उसे प्रताड़ित करने के लिए यह दरिंदगी की गई।

Hardoi  Woman held hostage in home and misdeed father in law brother in law and sister in law accused
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हरदोई जिले में महिला को बांधकर गैंग रेप करने का मामला सामने आया है है। महिला ने अपने ससुर, ननदोई और देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना के वक्त पति व उसके बच्चे घर पर मौजूद थे। आरोप है कि उनकी मर्जी से ही आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया गया है।

Trending Videos

लोनार थाना क्षेत्र के एक गावं निवासी महिला का दावा है कि वह गुरुवार रात वह घर पर थी। तभी उसके ससुर, देवर, और ननदोई ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला बेहोश हो गई, तब आरोपी उसे छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन





जांच में जुटी पुलिस
परिजन उसे लेकर पाली पीएचसी पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। महिला व पति के बीच पहले से विवाद बताया जा रहा है। महिला का दावा है कि पति दूसरी औरत को रखता है। इस कारण उसे घर से भगाने का दबाव बनाया जा रहा है। पति की मर्जी से ही आरोपियों ने उनकी अस्मत को लूटा है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed