सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lab technician asked for explanation for charging for tests

Hardoi News: जांचों का शुल्क लेने पर लैब टेक्नीशियन से स्पष्टीकरण तलब

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Lab technician asked for explanation for charging for tests
फोटो-17- 12 मार्च के अंक में प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
हरपालपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क जांच के नाम पर मरीजों से अवैध वसूली का मामला अब तूल पकड़ चुका है। अमर उजाला के बृहस्पतिवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएचसी अधीक्षक ने आरोपी लैब टेक्नीशियन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
Trending Videos

बीते दिनों सीएचसी परिसर स्थित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की लैब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लगभग एक मिनट के इस वीडियो में कोई अन्य व्यक्ति कथित तौर पर मरीजों से निशुल्क होने वाली जांचों के बदले रुपयों की मांग करते और लेते हुए दिखाई दे रहा है। सरकारी लैब में खुलेआम हो रही इस वसूली से स्वास्थ्य विभाग की छवि पर सवालिया निशान लग रहे थे। इसी मामले में बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने ‘सीएचसी पर जांच के लिए वसूले जा रहे रुपये’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद पांडेय ने तत्काल प्रभाव से लैब टेक्नीशियन नीतीश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। अधीक्षक ने कहा कि यदि जवाब संतोषजनक न हुआ तो कर्मचारी के विरुद्ध निलंबन समेत अन्य कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article