पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Laborer dies of electrocution after coming into contact with a dangling wire; family members stage a road blockade

Hardoi News: झूलते तार की चपेट में आकर करंट से मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Mon, 29 Jun 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies of electrocution after coming into contact with a dangling wire; family members stage a road blockade
फोटो-41-जाम लगाए लोगों को समझाते नायब तहसीलदार। संवाद
फोटो-41-जाम लगाए लोगों को समझाते नायब तहसीलदार। संवाद
विज्ञापन

- मझिला थाना क्षेत्र के नगरिया की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

शाहाबाद। मझिला थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में सोमवार दोपहर बिजली के झूलते तारों की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने आंझी-आलमनगर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जानकारी पर कई थानों की पुलिस और राजस्व और विद्युत निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दोषियों पर कार्रवाई किए जाने और मुआवजा दिलाए जाने के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खुल गया।

नगरिया निवासी आजाद (35) मजदूरी करते थे। सोमवार दोपहर वह गांव के ही विनीत सिंह के खेत में धान की बेड़ लगा रहे थे। प्यास लगने पर वह खेत में ही स्थित नलकूप पर पानी पीने जा रहे थे। इसी दौरान आंधी में झूले तारों की चपेट में आकर उन्हें करंट लग गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस का पता चलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन परिजनों ने शव सड़क पर रख दिया। यह लेाग उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। इस पर शाहाबाद के नायब तहसीलदार एजाज अहमद और विद्युत निगम के अभियंता मौके पर पहुंचे। परिजनों का कहना था कि झूलते तारों के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज की जाए और लापरवाही को लेकर जिम्मेदारी तय हो। विद्युत निगम मुआवजा दे और राजस्व विभाग भी मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता करे। नायब तहसीलदार ने जाम लगाए लोगों को भरोसा दिलाया कि नियमानुसार अधिक से अधिक मदद कराई जाएगी। इस पर परिजन शांत हो गए। मझिला थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। उच्चाधिकारियों को घटना के बारे में अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed