{"_id":"6a42b797454476689c0f5449","slug":"out-of-control-bike-overturns-on-road-youth-dies-of-head-injury-friend-critically-injured-hardoi-news-c-12-1-drn1084-1571714-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अनियंत्रित बाइक सड़क पर पलटी, सिर में चोट आने से युवक की मौत, दोस्त गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अनियंत्रित बाइक सड़क पर पलटी, सिर में चोट आने से युवक की मौत, दोस्त गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सुरसा थाना क्षेत्र में ऐंचामऊ के पास हुई घटना, दोनों नहीं लगाए थे हेलमेट
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ऐचामऊ गांव के पास रविवार शाम बाइक सवार दोस्त नहर के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। सुरसा सीएचसी में एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
फर्रुखाबाद जनपद के तेरिया निवासी अखिलेश (35) खेती करते थे। उनकी ससुराल सुरसा थाना क्षेत्र के बसौनापुरवा में है। अखिलेश का दोस्त आशीष कुमार (28) बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जिजुआमऊ गांव में रहता है। अखिलेश के पिता श्रीपाल ने बताया कि दोनों दोस्त रविवार शाम बाइक से ससुराल जाने को निकले थे। सुरसा थाना क्षेत्र में ऐंचामऊ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। अखिलेश और आशीष भी सिर के बल सड़क पर गिर गए। हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सुरसा भेजा। यहां आशीष को मृत घोषित कर दिया गया। अखिलेश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसी बीच पहुंचे परिजन अखिलेश को लेकर फर्रुखाबाद चले गए। आशीष दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। परिवार में पत्नी रोली और एक बेटी है। सुरसा थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। सिर में चोट आने से आशीष की मौत हुई है।