{"_id":"69c96148883c5fe7880c93c1","slug":"principal-secretary-inspects-states-first-under-construction-hotel-gives-instructions-for-security-arrangements-hardoi-news-c-213-1-hra1001-147212-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रमुख सचिव ने प्रदेश के पहले निर्माणाधीन होटल को देखा, सुरक्षा बंदोबस्त के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रमुख सचिव ने प्रदेश के पहले निर्माणाधीन होटल को देखा, सुरक्षा बंदोबस्त के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायतीराज विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार तृतीय ने रविवार को विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों स्थलीय निरीक्षण किया। संडीला के बेगमगंज में ग्राम पंचायत की तरफ से बनवाए जा रहे प्रदेश के पहले निर्माणाधीन होटल को देखा। बरातघर और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में चल रहे काम का निरीक्षण किया और जानकारी ली।
प्रमुख सचिव यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम में प्रतिभाग से पहले प्रमुख सचिव ने एनएच-731 पर स्थित ग्राम पंचायत बेगमगंज के माध्यम से बनवाए जा रहे होटल को देखा। होटल में निर्माणाधीन लॉन, कमरा, लॉबी, किचन, जलापूर्ति और शौचालय आदि का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि होटल में सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त कराए जाएं, आकस्मिक गेट भी बड़ा और आसानी से खुलने वाला लगवाया जाए। सुरक्षा बंदोबस्त, अग्निशमन यंत्र और आकस्मिक गेट की जानकारी भी होटल में विभिन्न स्थानों पर अंकित कराई जाए। ताकि हादसा के समय तात्कालिक राहत-बचाव कार्य और लोगों को सुरक्षित निकालने में आसानी रहेगी।
उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में ग्राम पंचायतों से जुटाई गई प्लास्टिक और इसकी छंटनी के काम को देखा। मशीनों के बारे में जानकारी ली। कहा कि यूनिट में तैयार होने वाले दानों की बिक्री से ग्राम पंचायतों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने लोगों से संवाद किया। लोगों से विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों के संबंध में फीडबैक लिया। इस मौके पर डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, प्रधान राधिका गुप्ता समेत पंचायतीराज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Videos