{"_id":"69cc0b2d0e7c5999380793f9","slug":"released-from-jail-yadunanand-celebrated-on-the-streets-five-people-including-the-bhim-army-district-president-were-named-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-147332-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जेल से छूटे यदुनंदन ने सड़क पर मनाई खुशी, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष समेत पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जेल से छूटे यदुनंदन ने सड़क पर मनाई खुशी, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष समेत पांच नामजद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रभु श्रीराम और माता कौशल्या पर अभद्र टिप्पणी का आरोपी यदुनंदन लाल वर्मा सोमवार रात जमानत पर जेल से रिहा हो गया। इसके बाद भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष और समर्थकों ने उसका स्वागत किया। जेल से जुलूस के रूप में निकलते हुए अंबेडकर पार्क जाने के दौरान सड़क पर जमकर नारेबाजी हुई। इसे लेकर यदुनंदन लाल वर्मा और भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए 40-50 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कनत्थूखेड़ा निवासी सपा के प्रदेश सचिव यदुनंदन लाल वर्मा ने बीते दिनों माता कौशल्या और प्रभु श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी की थी। रामनवमी के दिन बीते शुक्रवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होते ही हंगामा हो गया था। हरपालपुर कोतवाली में तैनात निरीक्षक विजय नारायण ने इसे लेकर यदुनंदन लाल वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शुक्रवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।
वहां से उसे जेल भेज दिया गया था। सोमवार रात उसकी रिहाई हुई। उसकी अगवानी के लिए भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष करन वर्मा, रीतेश, मोहनलाल, अतीश लोधी समेत 40-50 लोग पहुंचे। इन लोगों ने सड़क पर जमकर हुड़दंग किया। इसकी जानकारी पर जेल चौकी प्रभारी केके यादव ने आरोपियों के खिलाफ सड़क जाम करने समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच चल रही है।
Trending Videos