{"_id":"69a47a0c8625519dcd089183","slug":"roadways-holi-plan-fails-passengers-find-neither-buses-nor-control-room-hardoi-news-c-213-1-hra1004-145772-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फेल दिखा रोडवेज का होली प्लान, यात्रियों को बसें मिलीं न कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फेल दिखा रोडवेज का होली प्लान, यात्रियों को बसें मिलीं न कंट्रोल रूम
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। होली पर यात्रियों को सुगम यात्रा मुहैया कराने के लिए बनाया गया रोडवेज का होली प्लान जिले में फेल होते दिखा। रोडवेज बस स्टेशन पर हर आधे घंटे में बस मिलने के दावे के उलट यात्री घंटों इंतजार करते दिखाई दिए। अतिरिक्त बसें तो कहीं नजर नहीं आईं, नियमित बसें भी देरी से आने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। बस स्टेशन पर सिर्फ यात्रियों की बेबसी और अव्यवस्था का मंजर दिखाई पड़ा।
होली पर अपने घर आने जाने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने भी होली को लेकर 28 फरवरी से अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में हरदोई डिपो और परिक्षेत्र के अंतर्गत भी कुल 145 अतिरिक्त बसें चलाई गईं। इनमें दिल्ली के लिए हरदोई डिपो से 30 बसें चलाई गई हैं। लखनऊ, कानपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, शाहजहांपुर और बरेली के लिए भी बसें बढ़ाई गई हैं। वहीं, दिल्ली जाने वाले लोगों को बसों का इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत पड़ोसी जिलोंं में जाने वाले यात्रियों को हुई।
घंटे भर का इंतजार करते दिखे यात्री
रोडवेज ने होली के अवसर पर हर रूट पर बसों की पर्याप्त व्यवस्था होने की बात कही, हर आधे घंटे पर बस मिलने का दावा किया गया। लेकिन वास्तविकता इसके उलट रही। लखनऊ, कानपुर, शाहजहांपुर और बरेली जैसे मुख्य रूटों पर जाने वाले यात्रियों को पौने से एक घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। यात्रियों की भारी भीड़ के बीच बसें न मिलने से यात्री परेशान नजर आए।
सिर्फ बैनर तक सीमित रही हेल्प डेस्क
क्षेत्रीय प्रबंधक के आदेशों की भी मातहतों ने जमकर धज्जियां उड़ाईं। डिपो में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए थे लेकिन पूरे परिसर में कहीं भी कंट्रोल रूम नजर नहीं आया। पूछताछ केंद्र पर मात्र एक हेल्प डेस्क का बैनर लगाकर खानापूर्ति कर दी गई। डेस्क पर यात्रियों की समस्याओं को सुनने वाला तक कोई नजर नहीं आया।
अधिकारियों की बेरुखी से यात्री बेहाल
रोडवेज बस स्टेशन पर तमाम यात्रियों को सही जानकारी न होने से परेशान होना पड़ा। बरेली के लिए बस का इंतजार कर रहे यात्री प्रमोद कुमार ने बताया कि करीब सवा घंटा होने जा रहा है लेकिन बस नहीं मिली। इसी प्रकार रामनरेश, शिवाकांत, रश्मि गुप्ता भी अपने गंतव्य के लिए बस का इंतजार करते दिखे। वहीं, बस स्टेशन पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नजर नहीं आया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार से बात करने का प्रयास किया गया तो वह भी मौजूद नहीं मिले।
लखनऊ और कानपुर जैसे व्यस्त रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। जो बसें आ रही हैं उन्हें तुरंत लोड करके रवाना किया जा रहा है। भीड़ अधिक होने की वजह से कुछ अव्यवस्थाएं हुईं, उन्हें दूर कर दिया जाएगा। -रमेश कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
Trending Videos