{"_id":"69a479bdea0f2de90601a489","slug":"three-criminals-involved-in-shahabad-robbery-case-arrested-after-encounter-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-145766-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शाहाबाद डकैती कांड में शामिल तीन शातिर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शाहाबाद डकैती कांड में शामिल तीन शातिर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-12- धर्मेंद्र। संवाद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मलकापुर में 10 फरवरी को पड़ी डकैती में शामिल तीन शातिरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शनिवार आधीरात के बाद बाईपास के निकट बाग में हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली दाहिने पैर में लगने से दो शातिर घायल हो गए। एक को मौके से पुलिस ने पकड़ लिया। इन तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। इस दौरान दो सिपाही भी मुठभेड़ में चोटिल हुए। डकैतों के पांच साथी बरेली में 15 फरवरी की रात फरीदपुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
मलकापुर निवासी अनीस खां के मकान को 10 फरवरी की रात डकैतों ने निशाना बनाया था। परिजनों को बंधक बनाकर नकदी-जेवर लूट ले गए थे। डकैती का मामला दर्ज किया गया था। सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया कि मुखबिर से रविवार रात जानकारी मिली थी कि डकैती की घटना में शामिल तीन शातिर शाहाबाद के निर्माणाधीन बाईपास के पास एक बाग में हैं। इस पर शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने बाग की घेराबंदी कर ली। यह देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर किया।
पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दाहिने पैर में गोली लगने से पीलीभीत जनपद के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी यादराम और धर्मेंद्र गिरी घायल हो गए। इनके तीसरे साथी पीलीभीत जनपद के ही न्यूरिया थाना क्षेत्र के भरतपुर निवासी समोल मंडल को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 17,520 रुपये, तीन तमंचे, पांच कारतूस, पांच खोखा, बरामद हुए हैं। दावा है कि घटना में सिपाही मंगेश और मनोज भी घायल हुए हैं।
यादराम के खिलाफ 22 तो धर्मेंद्र के खिलाफ तीन मामले दर्ज
सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यादराम बेहद शातिर है। उसके खिलाफ बरेली, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत के अलग-अलग थानों में कुल 22 मामले दर्ज हैं। यह मामले लूट, डकैती, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट के हैं। धर्मेंद्र के खिलाफ दो मामले बरेली जनपद के भोजीपुरा थाने में और एक मामला पीलीभीत के सुनगढ़ी थाने में दर्ज है। समोल के खिलाफ बरेली जनपद के भोजीपुरा थाने में दो मामले दर्ज हैं।
Trending Videos

फोटो-12- धर्मेंद्र। संवाद- फोटो : संवाद