सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Saint Ravidas worked to eliminate the gap between the high and the low, this is also the work of the Sangh: Sanjay

संत रविदास ने ऊंच नींच की खाई को खत्म करने का काम किया, यही संघ का भी कार्य : संजय

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Saint Ravidas worked to eliminate the gap between the high and the low, this is also the work of the Sangh: Sanjay
फोटो-49-हिंदू सम्मेलन को संबो​धित करते मुख्य वक्ता आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक संजय। संवाद
विज्ञापन
कछौना। संत रविदास का प्राकट्य दिवस रविवार को मनाया गया। वह जीवन भर समाज को सुधारने का काम करते रहे। उन्होंने ऊंच-नींच की खाई को सदैव खत्म किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी यही काम कर रहा है। उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक संजय ने व्यक्त किए। वह जनता इंटर कॉलेज में हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
Trending Videos

सह प्रांत प्रचारक ने कहा कि संत देश का सबसे बड़ा संगठन है। हर रोज एक लाख स्थानों पर संघ की शाखाएं लगती हैं। शाखाओं में कोई भेदभाव नहीं है। सभी धर्म और वर्ग के लोग इनमें प्रतिभाग करते हैं। हिंदू सम्मेलन के मुख्य अतिथि नैमिषारण्य के विद्यानंद महाराज ने कहा कि भारत मां से बढ़कर कोई मां नहीं। इसलिए भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। अतिविशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय साहित्य परिषद की उपाध्यक्ष रूपम तिवारी ने कहा कि सभी वर्गाें के साथ एकजुटता रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि नैमिषारण्य मुमुक्षा देवी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी सिंह ने की। हिंदू सम्मेलन में क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा, विधान परिषद की याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संचित अग्रवाल, रमेश सिंह, ओम प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे। संचालन शशांक ने किया।
-----------------------------------------------------------------
जयंती पर याद किए गए संत रविदास, हुए विविध आयोजन

हरदोई। शहर के न्यू सिविल लाइंस इलाके स्थित रविदास मंदिर में रविवार को रविदास जयंती मनाई गई। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी रविदास जयंती मनाई।
रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि संत रविदास के बताए रास्ते पर सबको चलना चाहिए। सौहार्द रखते हुए एकता के साथ कार्य किया जाना चाहिए। जनता जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक संदीप कुमार अंशू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान रामप्रकाश चौधरी, मनोज शुक्ला, संतोषी वर्मा आदि मौजूद रहीं।

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में भी संत रविदास जयंती मनाई गई। यहां सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय में भी संत रविदास जयंती मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने संत रविदास के विचारों पर प्रकाश डाला। कहा कि संत रविदास ने समाज से जातिगत भेदभाव जैसी कुरीति को समाप्त करने का संदेश दिया। यहां भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
संत रविदास जयंती पर रैली निकाली
बेनीगंज। जयंती के मौके पर प्रतापनगर चौराहे के पास रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। झरोइया, शाहपुर से प्रतापनगर सुखईपुरवा होते हुए रैली प्रतापनगर चौराहा स्थित रविदास मंदिर पहुंची। यहां रविदास प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद ओढा़झार में भी रैली निकाली गई। इस मौके पर राधेलाल, देशराज, हीरालाल, देवकीनंदन, विनोद कुमार, शिवाधार कुरील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed