सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The Goswadonga Panchayat building was not repaired and the pavement was not installed.

Hardoi News: गोसवाडोंगा पंचायत भवन की न कराई मरम्मत और न लगवाया खड़ंजा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
The Goswadonga Panchayat building was not repaired and the pavement was not installed.
विज्ञापन
हरदोई। विकास कार्यों और भुगतान में गड़बड़ी, अभिलेख न दिखाए जाने को डीएम अनुनय झा ने गंभीरता से लिया है। जांच समिति की रिपोर्ट पर ब्लॉक संडीला की ग्राम पंचायत गोसवाडोंगा के तत्कालीन प्रधान, पंचायत सचिव और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता को नोटिस दिया। सात दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगा।
Trending Videos

जिलाधिकारी ने यह नोटिस प्रधान अंकित कुमार की तरफ से दिए गए शिकायती पत्र पर जारी किया है। बताया कि साल 2015-2020 तक पंचायत की तरफ से कराए गए काम और खर्च की जांच बीएसए और नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता से कराई गई। तत्कालीन प्रधान अशोक कुमार त्रिपाठी, पंचायत सचिव रामकिशोर और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच समिति ने रिपोर्ट दी है कि तत्कालीन प्रधान व पंचायत सचिव हैंडपंप रिबोर, गांव में बनवाए गए मार्ग और नाली के न तो अभिलेख दिखा सके और न ही काम दिखा पाए। नंद किशोर के मकान से नदीम के मकान और सुखदेव के मकान से बेचे लाल के मकान तक खड़ंजा ही नहीं लगवाया गया। काम और भुगतान के अभिलेख के साथ ही मेजरमेंट बुक भी जांच के समय नहीं दिखाई गई। इससे काम की लागत, भुगतान की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
बताया कि जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर गांव में चबूतरा बनवाए जाने पर 1,92,503 रुपये खर्च में प्रदर्शित हो रहे हैं लेकिन एमबी आदि नहीं दी जा सकी हैं। साल 2026-17 से 2019-20 तक राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग की मद में 1,50,000 रुपये पंचायत घर की मरम्मत पर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे हैं लेकिन पंचायत भवन की मरम्मत नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed