{"_id":"69f39172ed983428bc0012c3","slug":"travel-at-full-speed-from-meerut-to-prayagraj-on-ganga-expressway-without-paying-toll-hardoi-news-c-213-1-hra1001-148958-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गंगा एक्सप्रेसवे पर मेरठ से प्रयागराज तक बिना टोल दिए भरे फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गंगा एक्सप्रेसवे पर मेरठ से प्रयागराज तक बिना टोल दिए भरे फर्राटा
विज्ञापन
फोटो 40 : गंगा एक्सप्रेसवे पर गुजरता ट्रक। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। जनपद सहित प्रदेशवासियों को बुधवार को एक और एक्सप्रेसवे की सौगात मिल गई। एजेंसियों ने टोल प्लाजा सक्रिय नहीं किए हैं। मेरठ से प्रयागराज और प्रयागराज से मेरठ तक बिना टोल दिए गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
प्रदेश के सबसे बड़े 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को ट्रिपल पी मोड पर बनाया गया है। गंगा एक्सप्रेसवे पर मेरठ से प्रयागराज तक 17 स्थानों पर टोल प्लाजा बनाए गए हैं। इन पर आईआरबी इंफ्रास्टक्चर डेवलपर्स लि. और अदाणी इंटरप्राइजेज लि. को टोल वसूलना है। दोनों ही एजेंसियों ने गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा सक्रिय नहीं कराए हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बुधवार को मल्लावां में किए गए लोकार्पण के बाद से आवागमन के लिए खोल दिया गया है। इससे अभी गंगा एक्सप्रेसवे पर बिना टोल दिए वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
वैसे तो बुधवार को ही प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों के वाहन गंगा एक्सप्रेसवे से ही होकर आए और वापस गए थे। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि लोकार्पण समारोह के बाद प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर के बेड़ा के उड़ान भरने के बाद ही गंगा एक्सप्रेसवे को आवागमन के लिए खोल दिया गया था। एक्सप्रेसवे पर प्रयागराज और मेरठ में मुख्य टोल प्लाजा के साथ ही 15 अन्य टोल प्लाजा स्थापित किए गए हैं। वहीं 19 स्थानों पर इंटरचेंज बनाया गया है। फूड प्लाजा, रेस्ट ऐरिया, पेट्रोल पंप आदि की सुविधाओं को सक्रिय करा दिया गया है।
-- -
कब से लगेगा टोल, अभी स्पष्ट नहीं
गंगा एक्सप्रेसवे की एजेंसी से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल अभी टोल सक्रिय नहीं किया गया है। इससे बिना टोल दिए ही वाहन आवागमन कर रहे हैं। टोल कब से लिया जाएगा पर कहा कि यह स्पष्ट नहीं है। एजेंसी के सीनियर्स तय करेंगे और उसी के अनुसार टोल सक्रिय किए जाएंगे।
Trending Videos