सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Worshiped Skandamata and wished for happiness, peace and prosperity.

Hardoi News: स्कंदमाता का पूजन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Worshiped Skandamata and wished for happiness, peace and prosperity.
फोटो-05- सिद्धबली हनुमान मंदिर में दुर्गा जी का पूजन करते आचार्य। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। चैत्र माह में होने वाले नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
Trending Videos



नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने सुबह से ही घरों और मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में रही। श्रद्धालुओं ने स्कंदमाता को फल-फूल, नारियल, नैवेद्य आदि अर्पित कर भोग-प्रसाद लगाया। श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती पाठ किया और आरती कर माता से सुख-शांति का आशीर्वाद लिया। घरों में महिलाओं ने श्रद्धा, आस्था और विश्वास के साथ स्कंदमाता की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन




आचार्य सनत्कुमार मिश्र और शास्त्री उमाकांत अवस्थी के मुताबिक, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार स्कंदमाता देवताओं के सेनापति भगवान कार्तिकेय की माता हैं। स्कंदमाता की उपासना से श्रद्धालुओं को मानसिक शांति, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। बताया कि भगवान कार्तिकेय बालरूप में माता की गोद में बैठे हैं। इसीलिए माता को स्कंदमाता और कमल पुष्प पर विराजित होने के कारण पद्मासना भी कहा जाता है। वहीं, श्रद्धालुओं ने शहर सहित कस्बा और गांवों के मंदिरों में माता का विधि-विधान से पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed