सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Prasadkheda A team won the match by five wickets, Banpur won by nine wickets.

Hardoi News: प्रसादखेड़ा ए की टीम ने पांच, बानपुर ने नौ विकेट से जीता मैच

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Prasadkheda A team won the match by five wickets, Banpur won by nine wickets.
फोटो- 36- प्रसादखेड़ा प्रीमियर लीग में क्रिकेट मैच में शॉट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
भरावन। अतरौली क्षेत्र के काकेमऊ झाबर मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को चार टीमों के बीच दो मैच खेले गए। प्रसादखेड़ा प्रीमियर लीग में खेले गए दो मैचों में प्रसादखेड़ा ए और बानपुर की टीमों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को करारी शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
Trending Videos




प्रसादखेड़ा प्रीमियर लीग में दिन का पहला मुकाबला सलंगापुर और प्रसादखेड़ा ए के बीच खेला गया। सलंगापुर के कप्तान शादाब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। निर्धारित 12 ओवर के खेल में सलंगापुर की टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 126 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रसादखेड़ा ए की टीम ने कप्तान राज के नेतृत्व में आक्रामक खेल दिखाया। टीम ने महज 9.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 128 रन बना लिए और पांच विकेट से जीत दर्ज की। टीम ब्रजमोहन ने 36 रन बनाए और तीन विकेट लिए। उन्हें ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में बानपुर की टीम के कप्तान नदीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने आई बानपुर की टीम बेहतर नहीं कर सकी और 10.5 ओवरों में 103 रनों पर ढेर हो गई। रनों का पीछा करने उतरी बानपुर की टीम ने केवल 5.4 ओवर में ही एक विकेट खोकर 105 रन बना डाले और नौ विकेट से जीत हासिल की। कप्तान नदीम 47 रन बनाकर और तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच चुने गए। आयोजक रवि प्रकाश ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीरू सिंह, रंजीत, कुलदीप, मोहित, संजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed