पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   10 buses reserved for TET; relief for candidates.

Hathras News: टीईटी के लिए रिजर्व कीं 10 बसें, अभ्यर्थियों को राहत

Fri, 03 Jul 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 03 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
10 buses reserved for TET; relief for candidates.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हाथरस डिपो ने परिवहन की विशेष व्यवस्था की है। तीन दिवसीय परीक्षा के लिए डिपो ने 10 बसें रिजर्व रखी हैं, ताकि परीक्षा समाप्त होने के बाद विभिन्न जनपदों के लिए अभ्यर्थियों को समय पर बसें उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन

हाथरस डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि आगरा, अलीगढ़, मथुरा और कासगंज मार्ग पर सबसे अधिक अभ्यर्थियों की आवाजाही रहती है। इसे देखते हुए इन मार्गों पर विशेष फोकस किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा समाप्त होने के समय यात्रियों की संख्या के अनुसार रिजर्व बसों को अलग-अलग मार्गों पर रवाना किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार न करना पड़े। बृहस्पतिवार को परीक्षा के पहले दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के एक साथ परीक्षा केंद्रों से निकलने के कारण आगरा-अलीगढ़ रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका असर तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज पर भी जाम के रूप में देखने को मिला। यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया। डिपो प्रभारी ने बताया कि परीक्षा के शेष दिनों में भी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रिजर्व बसें तैयार रहेंगी। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed