{"_id":"69b9b6d62e29d645bd02242b","slug":"100-empty-bottles-of-banned-codeine-syrup-recovered-hathras-news-c-63-1-sali1025-104586-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्रतिबंधित कोडिन सिरप की 100 खाली बोतलें मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्रतिबंधित कोडिन सिरप की 100 खाली बोतलें मिलीं
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में कूड़े के ढेर में मिलीं कोडिन सल्फेट सिरप की खाली बोतलें। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगर के पुराने अस्पताल में मिली प्रतिबंधित कफ सिरप कोडिन सल्फेट के मामले का खुलासा भी नहीं हुआ है कि अब मंगलवार की दोपहर में जीटी रोड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग पर इसी सिरप की करीब 100 खाली बोतलें मिलीं। तहसीलदार सोनू बघेल और औषधि निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
गौरतलब है कि करीब दो माह पूर्व नगर के अस्पताल परिसर में लगभग 35 खाली प्रतिबंधित कफ सिरप कोडिन सल्फेट की खाली बोतलें मिली थीं। इस सिरप का नशे के लिए प्रयोग किए जाने की बात सामने आई थी। इस कारण मामले में तूल पकड़ लिया था और इसकी व्यापक रूप से जांच की गई थी।
अधिकारियों ने दवा की दुकानों पर छापा मारकर यह पता करने की कोशिश की थी कि आखिर इस सिरप की बिक्री कहां से हो रही है। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि मंगलवार की दोपहर में अलीगढ़ जीटी रोड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले रास्ते पर कूड़े ढेर पर लगभग 100 प्रतिबंधित कोडिन सल्फेट सिरप की खाली बोतलें और मिल गईं।
सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर तहसीलदार सोनू बघेल पहुंच गए। उन्होंने इसकी जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को दी। रात में ही औषधि निरीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए हैं और इन बोतलों की जांच की। तहसीलदार सोनू बघेल ने बताया कि लगभग 100 खाली बोतलें थीं और इन पर एक्सपायरी वर्ष 2027 अंकित था।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राज वर्मा ने बताया कि बोतलों के ढक्कन में छेद मिले हैं, जिससे साबित हो रहा था कि उनमें से सिरप को निकाल लिया गया और खाली बोतलें यहां फेंक दी गई हैं। सभी बोतलों को जब्त कर लिया गया है। यह बोतलें कहां से आईं, यह जांच का विषय है।
Trending Videos