{"_id":"69c4c5931807f1027e075154","slug":"bank-closed-for-four-days-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आज से चार दिन बंद रहेंगे बैंक, ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आज से चार दिन बंद रहेंगे बैंक, ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार
बैंक बंद रहने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों, वेतनभोगी कर्मचारियों और दैनिक लेनदेन करने वाले लोगों के कार्य प्रभावित होने की संभावना है।
चार दिन बैंक रहेंगे बंद
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस जनपद में बैंकिंग सेवाएं आगामी चार दिनों तक प्रभावित रहेंगी। नवरात्र के अवकाश और सप्ताहांत के कारण बैंक लगातार बंद रहेंगे, जिससे लोगों के वित्तीय कार्य नहीं हो सकेंगे।
Trending Videos
एलडीएम राजीव कुमार ने बताया कि बैंकों में 26 मार्च नवरात्र की अष्टमी का अवकाश घोषित किया गया है। 27 मार्च को रामनवमी में भी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद महीने का अंतिम शनिवार और रविवार होने के चलते भी बैंक शाखाएं नहीं खुलेंगी। 27 मार्च के अवकाश को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है। इस पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर हो कि बैंक बंद रहने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों, वेतनभोगी कर्मचारियों और दैनिक लेनदेन करने वाले लोगों के कार्य प्रभावित होने की संभावना है। ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।