{"_id":"69c4e7664b8b87c45a0ccc83","slug":"youth-injured-in-shooting-and-assault-dies-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गोली लगने से घायल युवक ने तोड़ा दम, मारपीट में घायल की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गोली लगने से घायल युवक ने तोड़ा दम, मारपीट में घायल की हुई मौत
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला तमना गढ़ी निवासी अभिलाष की उपचार के दौरान मौत हो गई। अभिलाष के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी।
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसै में 23 मार्च को पिस्टल से चली गोली लगने से घायल हुए रजित (26) की 25 मार्च की दोपहर को आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया है।
Trending Videos
दरअसल गांव बरसै में सोमवार को एक युवक की अवैध पिस्टल से गोली चल गई थी, जो गांव के ही रजित पुत्र रामकिशन के पेट में लग गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घयल हो गया था। उसका आगरा में उपचार चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रन्नो को गिरफ्तार किया था, जबकि उसका साथी मोहित पुलिस फरार चल रहा है। मृतक के भाई वीर सोलंकी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इधर, पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी काजल का रो-रोकर बुरा हाल है। 15 दिन पहले ही काजल ने दो बेटियों के बाद बेटे को जन्म दिया है। रोते हुए काजल बार-बार यही कह रही थीं कि उनके पति अपने बेटे को सही से दुलार भी नहीं कर सके। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
मारपीट में घायल युवक की मौत
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला तमना गढ़ी निवासी अभिलाष (28) की 24 मार्च रात अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। 16 मार्च को अभिलाष के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी।
पुलिस के अनुसार मथुरा-बरेली मार्ग पर एक टूरिस्ट बस चालक का विवाद एक वाहन सवार लोगों से हो गया था। विवाद बढ़ने पर बस चालक ने वहां से भागने का प्रयास किया। वह बस लेकर तमना गढ़ी आ गया। हमलावर पीछा करते हुए वहां पहुंच गए। बस चालक से मारपीट करने लगे। परिचित होने के कारण अभिलाष ने उसे बचाने का प्रयास किया तो युवकों ने उनको भी पीटा। एसएचओ हाथरस गेट नितिन कसाना ने बताया कि पिता की तहरीर पर बुलट सवार युवकों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में जांच की जा रही है। संवाद