सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   1.02 crore approved for CC road and street lights

Hathras News: सीसी रोड और स्ट्रीट लाइट के लिए 1.02 करोड़ मंजूर

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
1.02 crore approved for CC road and street lights
विज्ञापन
नगर पंचायत सहपऊ के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने नगर के वार्ड संख्या-5 में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए 102.72 लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस धनराशि से क्षेत्र में सीसी रोड का निर्माण और आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य किया जाएगा।
Trending Videos





शनिदेव मंदिर से एमएल इंटर कॉलेज तक सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लागत 82.87 लाख रुपये आंकी गई है। इससे कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं और स्थानीय निवासियों को जलभराव व कीचड़ से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी मार्ग पर शनिदेव मंदिर से एमएल इंटर कॉलेज तक सात मीटर ऊंचे जीआई ऑक्टेगनल पोल लगाए जाएंगे। इन पर 75 से 90 वाट की एलईडी स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी। इस कार्य पर 19.85 लाख रुपये खर्च होंगे।



पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इन कार्यों को मंजूरी दी गई है। शासन ने कुल स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष 50 प्रतिशत यानी करीब 51.36 लाख रुपये की पहली किस्त अवमुक्त कर दी है, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed