सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Etah, Kasganj out, final in Aligarh-Hathras today

Hathras News: एटा, कासगंज बाहर, अलीगढ़-हाथरस में फाइनल आज

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 16 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Etah, Kasganj out, final in Aligarh-Hathras today
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग अलीगढ़ मंडल के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के मध्य आयोजित “गुरु गौरव कप 2026” क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले समाप्त हो गए। एटा और कासगंज की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। फाइनल मुकाबला आज अलीगढ़ व हाथरस के बीच खेला जाएगा।
Trending Videos

तीसरे दिन के मैचों का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय कुमार शर्मा व कृष्ण कांत वार्ष्णेय ने किया। तीसरे दिन का पहला मुकाबला हाथरस एलाइट और अलीगढ़ स्कॉलर्स के बीच खेला गया। हाथरस एलाइट की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए। अलीगढ़ स्कॉलर्स की टीम 18 ओवर में 147 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हाथरस के कप्तान मानवेंद्र सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला एटा एजुकेटर्स और कासगंज टीचर्स टाइटंस के बीच खेला गया। एटा एजुकेटर्स की टीम ने 20 ओवर में 146 रन बनाए। कासगंज टीचर्स टाइटंस की टीम 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
आयोजक समिति ने बताया कि इस टूर्नामेंट के लीग मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। एटा तथा कासगंज की टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो गई हैं। अब अलीगढ़ स्कॉलर्स और हाथरस एलाइट के बीच सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मौके पर केएल जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक जैन एवं डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed