सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gas cylinder caught fire, three people including a woman were burnt.

Hathras News: गैस सिलिंडर से लगी आग, महिला समेत तीन झुलसे

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 16 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder caught fire, three people including a woman were burnt.
आग से झुलसा युवक। संवाद
विज्ञापन
कोतवाली के एटा हाईवे स्थित गांव नूरपुर में शनिवार की रात आठ बजे खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। इसमें महिला समेत तीन लोग झुलस गए। तीनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। आग से घर का सामान भी जल गया।
Trending Videos



अरविंद की पत्नी शशि देवी रात आठ बजे के करीब घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान सिलिंडर में आग लग गई। शशि देवी जब जलने लगी तो उनको बचाने के लिए उनके पति अरविंद तथा घर में बैठे राजू आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पानी व कपड़े डालकर जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक महिला समेत तीनों लोग के हाथ-पांव झुलस गए। घर में रखा सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने जब घर से धुआं उठता देखा तो पानी डालकर आग को बुझाया। तीनों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed