सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   11th class student dies due to electric shock

Hathras News: दरवाजे की कुंडी लगाते समय करंट की चपेट में आया 11वीं का छात्र, हुई मौत, बुझा घर का चिराग

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 12 May 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सार

इकलौता पुत्र विख्यात 11वीं का छात्र था। वह रसोई के दरवाजे की कुंडी लगा रहा था, तभी ऊपर से होकर गुजर रहे तार की चपेट में आ गया। जिससे करंट लगने से झुलस कर जमीन पर गिर पड़ा। 

11th class student dies due to electric shock
मृतक छात्र विख्यात शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

सिकंदराराऊ कस्बे के मोहल्ला मटकोटा में 16 वर्षीय छात्र विख्यात शर्मा की 11 मई को बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।

Trending Videos

गांव नगला मनी निवासी शंभू दयाल शर्मा कस्बे के मटकोटा मोहल्ले में परिवार समेत रहते हैं। उनका 16 वर्षीय इकलौता पुत्र विख्यात 11वीं का छात्र था। सोमवार की रात 8 बजे वह रसोई के दरवाजे की कुंडी लगा रहा था, तभी ऊपर से होकर गुजर रहे तार की चपेट में आ गया। जिससे करंट लगने से झुलस कर जमीन पर गिर पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन तत्काल उसे एक चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। छात्र की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed