सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hearing in the ongoing defamation case against Rahul Gandhi today.

Hathras News: राहुल गांधी पर चल रहे मानहानि मामले में सुनवाई आज

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 13 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Hearing in the ongoing defamation case against Rahul Gandhi today.
राहुल गांधी। - फोटो : Archive
विज्ञापन
एसीजेएम एमपी/एमएलए कोर्ट में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में बुधवार को सुनवाई होगी। पिछली तारीख पर न्यायालय ने संज्ञान के बिंदु पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट आदेश देगी कि इस मामले में राहुल गांधी को तलब किया जाना है या नहीं।
Trending Videos






थाना चंदपा क्षेत्र के गांव में 14 सितंबर 2020 को अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ घटित घटना पूरे देश में सुर्खियों में रही थी। प्रकरण में न्यायालय से दोष मुक्त युवकों को राहुल गांधी ने आरोपी बता दिया था। वह 12 दिसंबर 2024 को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अपने बयान को उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया था। इसी मामले में उनके खिलाफ मानहानि का वाद डाला गया। 16 मार्च को राहुल गांधी की ओर से आपत्ति दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को सभी की निगाहें अदालत के आदेश पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed