फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   16-km-long Alampur-Liha-Wajidpur road to be built at a cost of 33 crore

Hathras News: 33 करोड़ से बनेगा 16 किमी लंबा आलमपुर-लिहा-वाजिदपुर मार्ग

Mon, 27 Jul 2026 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
16-km-long Alampur-Liha-Wajidpur road to be built at a cost of 33 crore
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
सिकंदराराऊ क्षेत्र के आलमपुर-लिहा-वाजिदपुर मार्ग के नव निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी ने 16 किलोमीटर लंबी इस सड़क को बनाने के लिए 33 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। अब इसको शासन को भेजा जाएगा। वित्तीय स्वीकृति मिलने पर टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

आलमपुर, लिहा और वाजिदपुर सहित आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला यह मार्ग वर्षों से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों, किसानों, स्कूली विद्यार्थियों और अन्य वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन संजीव कुमार वर्मा के अनुसार मार्ग के नव निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही निर्माण एजेंसी के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। इसके बाद सड़क का निर्माण शुरू कराया जाएगा। सड़क बनने से सिकंदराराऊ क्षेत्र के दर्जनों गांवों की जिला मुख्यालय और आसपास के कस्बों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed