सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A bridge will be built over the Kali River at a cost of 23 crore.

Hathras News: काली नदी पर 23 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 20 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built over the Kali River at a cost of 23 crore.
विज्ञापन
बाजिदपुर इलाके में काली नदी पर पुल बनाने की मांग शासन ने मान ली है। 23 करोड़ की लागत से पुल के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। अब ग्रामीण नावों की बजाय पुल पर होकर अलीगढ़ जिले में आसानी से प्रवेश कर जाएंगे। पुल बनने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और किसान अपने उत्पाद आसानी अलीगढ़ जिले में ले जाकर के बेच सकेंगे।
Trending Videos




बता दें कि खिजरपुर, लच्छिमपुर, आरिफपुर भोगपुर समेत कई गांवों के ग्रामीण अलीगढ़ जाने के लिए काली नदी पर नाव से यात्रा करते थे। इससे वह तो अलीगढ़ जिले में पहुंच जाते थे, लेकिन किसानों के उत्पादन नहीं पहुंच पाते थे। सड़क मार्ग से अलीगढ़ जाने के लिए उनको 15 किलोमीटर की यात्रा तय करनी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पुल के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई बार विधानसभा चुनाव तक का बहिष्कार तक किया था। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि वह कई वर्षों से पुल के निर्माण के लिए प्रयास कर रहे थे, जो अब सफर हो गए हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए क्षेत्र की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed