सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A fight broke out between the vice principal and a young woman at the school, and the office was vandalized.

Hathras News: विद्यालय में उप प्रधानाचार्य और युवती में मारपीट, कार्यालय में तोड़फोड़

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out between the vice principal and a young woman at the school, and the office was vandalized.
विज्ञापन
चंदपा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में मंगलवार को उप प्रधानाचार्य और एक युवती के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, तोड़फोड़ और अभद्रता का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
Trending Videos



उप प्रधानाचार्य आरती शर्मा का कहना है कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने कार्यालय में काम कर रही थीं। तभी भूरापीर हाथरस कोतवाली की एक युवती और मीतई चंदपा का एक युवक उनके कार्यालय में आए। आरती का आरोप है कि आते ही दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने कार्यालय में तोड़फोड़ की, रजिस्टर फाड़ दिए और मारपीट भी की। सूचना मिलने पर प्रधानाचार्य भी स्कूल पहुंचे, जहां युवती ने उनसे भी अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरती शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि युवती ने फोन कर 4-5 लोगों को बुला लिया, जिन्होंने मारपीट का प्रयास किया। स्कूल स्टाफ के हस्तक्षेप के बाद आरोपी जाते समय झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चले गए।



वहीं, दूसरे पक्ष की युवती ने कोतवाली चंदपा में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि विद्यालय प्रबंधन ने उससे करीब 5.5 लाख रुपये की किताबें खरीदी थीं। इसमें से करीब 1.5 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है, जबकि 4 लाख रुपये बकाया हैं।


युवती का कहना है कि अगस्त में पूरे भुगतान का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक पैसे नहीं दिए गए। युवती ने बताया कि वह बकाया भुगतान लेने के लिए ही विद्यालय आई थी। पैसे मांगने पर विद्यालय प्रबंधन ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। सीओ सादाबाद अमित पाठक का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed