{"_id":"699e0ca03685bc46bd001da9","slug":"a-woman-who-lived-in-a-live-in-relationship-for-four-years-was-sexually-exploited-hathras-news-c-56-1-hts1004-145037-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चार साल तक लिव इन में रही युवती का यौन शौषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चार साल तक लिव इन में रही युवती का यौन शौषण
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल तक लिव इन में रह रही युवती ने अब प्रेमी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि वह दो माह की गर्भवती है। सोमवार को युवती ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। तब जाकर पुलिस हरकत में आई और रिपोर्ट दर्ज की। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
पुलिस ने संजीव उर्फ शनि निवासी नया नगला कोतवाली हाथरस गेट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संजीव फिलहाल खंदारी गढ़ी में रह रहा था। मुरसान क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उत्पीड़न से तंग आकर उसने चार साल पहले अपने पति को छोड़ दिया था। वह अकेले रह रही थी। तब संजीव ने उससे संपर्क किया और शादी का आश्वासन दिया।
युवती ने बताया उम्र में छोटा होने के बाद भी वह उसे साथ रखने के लिए मनाता रहा। प्रेम समझकर वह राजी हो गई। युवती ने बताया कि दो साल पहले संजीव के साथ उसके परिवार वालों की मर्जी से उसके घर में ही रही, लेकिन जब आस-पड़ोसी विरोध करने लगे तो वह दो साल पहले उसे खंदारी गढ़ी ले आया। युवती ने बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर यहां भी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी जिला अस्पताल में बतौर प्रशिक्षु काम कर रहा है। जब वह काम पर जाता था तो घर से बाहर ताला लगा जाता था।
युवती ने बताया कि अब वह दो माह से गर्भवती है। युवक ने शादी से इंकार कर दिया और परिवार के कहने पर कहीं और शादी तय कर ली। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की, तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
मामला गंभीर है। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। मामले में गहनता पूर्वक जांच की जा रही है।
-योगेंद्रकृष्ण नारायण, सीओ सिटी
Trending Videos