{"_id":"699e0bf84d4c982a760b6df9","slug":"food-samples-were-taken-and-expired-goods-were-destroyed-hathras-news-c-56-1-sali1016-145045-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, एक्सपायरी माल नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, एक्सपायरी माल नष्ट कराया
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में छापा मारती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत : विभाग
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
होली के त्योहार को देखते हुए सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। टीम ने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और संदिग्ध खाद्य सामग्री को नष्ट कराया।
विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह की देखरेख में यह कार्रवाई हुई। एफएसओ यदुवीर सिंह ने बताया कि सादाबाद में भगवती नगर स्थित राघव ट्रेडर्स पर छापा मारा गया। यहां हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर व नूडल्स के एक्सपायरी डेट के पैक्ड पैकेट बरामद किए गए, जिन्हें विक्रेता की सहमति से मौके पर ही जेसीबी के जरिये नष्ट कराया गया।
साथ ही 18 किलोग्राम रंगीन कचरी को सीज कर उसका नमूना परीक्षण के लिए भरा गया। इसके बाद जलेसर रोड विनोबा नगर स्थित बालाजी एंटरप्राइजेज एंड ऑयल मिल एक्सपेलर पर भी टीम ने कार्रवाई की। यहां ड्रमों में भरे सरसों के तेल का नमूना लिया गया और 160 लीटर तेल को सीज कर एफबीओ की अभिरक्षा में दिया गया।
जलेसर रोड स्थित दिनेश बूरा उद्योग से फैट स्प्रेड का नमूना लिया गया। 126 लीटर फैट स्प्रेड को सीज कर एफबीओ की अभिरक्षा में सौंपा गया। मौके से मलका दाल का नमूना भी भरा गया। कार्रवाई के दौरान हरिओम ब्रांड पूजा तिल तेल के 789 लीटर तेल की बिक्री पर रोक लगा दी गई। एफएसओ ने बताया कि अनंता एडिविल प्रा.लि. कंपनी द्वारा होलसेल पैक पर ग्रीन बेज (हरा चिह्न) अंकित किया गया है, जबकि अंदर की बोतलों पर ‘पूजा तिल तेल’ लिखा है।
बोतलों पर इसे अखाद्य (नॉन-एडिबल) नहीं दर्शाया गया है और न ही क्रॉस का निशान अंकित है, जो खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियमावली का उल्लंघन है। टीम में एफएसओ यदुवीर सिंह, विकास कुमार, पारूल सिंह, करतार सिंह और सुरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos